भागलपुर

शादी समारोह में चली गोली से एक मौत, मातम में तब्दील // INQUILABINDIA

शादी समारोह मातम में तब्दील

नशे धुत एक व्यक्ति ने चलाई गोली

मुंगेर। मुंगेर ज़िले के मुफसिल थाना इलाके के बरदह गांव में हर्ष फायरिंग ने एक बार फिर शादी समारोह में हुई गोलीबारी से एक युवक की मौत से शादी समारोह मातम में तब्दील हो गया। बरदह गांव में शादी के जश्न के बीच रायफल से हुई अंधाधुंध फायरिंग में दुल्हन के ममेरे भाई की मौत हो गयी । जिसके बाद पूरा गांव मातम में बदल गई । वहीं घटना को अंजाम देने के बाद फायरिंग करने वाला व्यक्ति फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है । मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव निवासी स्व.अफरोज समद की बेटी की शादी थी । इसी दौरान उनका पड़ोसी मो.शमशेर उर्फ़ चांद नशे में धुत होकर लाइसेंसी राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा । इस दौरान दो गोली दुल्हन के ममेरे भाई मो. आकिब अली के पेट में लग गयी । जिसके कारण आकिब की घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई । गोली लगने से मौत के बाद गांव में भगदड़ और अफरातफरी मच गई । मौत की खबर मिलते ही गांव में शौक की लहर दौड़ गई। इस का फायदा उठा कर आरोपित मो. शमशेर उर्फ चांद वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मुफसिल थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मो. शमशेर उर्फ़ चांद के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। डॉक्टर रमन कुमार ने बताया कि मृतक के पेट में 2 गोली लगी। जिससे उसकी मौत हो गयी है । मुफसिल थाना पुलिस मामले की तहकीकात के साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button