भागलपुर

5 माह के बच्चे को लेकर पिता हुए फरार मां का रो रो कर बुरा हाल।

सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत नगर परिषद वार्ड नंबर 7 के मिर्जा गांव में 5 माह के बच्चे को लेकर उसका पिता विकास मंडल फरार हो गया। बता दें कि 2 साल पूर्व विकास मंडल तथा आरती देवी पिता अशोक मलिक से प्रेम विवाह अपनी रजामंदी से तारापीठ बंगाल में किया था। अंतर्जातीय शादी होने के कारण लड़के पक्ष के लोग स्वीकार करने से इंकार कर रहे थे। शादी के बाद दोनों पति पत्नी मुजफ्फरपुर चला गया जहां विकास कुमार प्राइवेट तौर पर एनटीपीसी में काम करने लगा। डेढ़ साल मुजफ्फरपुर में रहने के बाद कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लगने की वजह से पति पत्नी घर आने का विचार किया लेकिन परिवार वाले राजी नहीं हुए। विकास मंडल अपनी पत्नी को लेकर उसके मायके में लाकर छोड़ दिया। जहां उसकी पत्नी ने एक प्यारा सा बच्चा को जन्म दिया। मार्च 2021 में प्रशासन के द्वारा दोनों को घर में प्रवेश करवाया गया था। पीड़ित का आरोप है कि दूसरे दिन रात में सास ,ननद, देवर तथा ससुर के द्वारा मारपीट कर घर से भगा दिया गया। तब उसे आरती देवी अपने मायके में रह रही थी। शनिवार शाम में बच्चे को लेकर अपने ससुराल से विकास मंडल फरार हो गया। वहीं बच्चे की मां का रो रो कर बुरा हाल है। दूरभाष पर विकास मंडल से बात करने पर कहा जा रहा है कि हम अपने बच्चे को ले लिए हैं तुमको जहां जाना है जाओ इसको लेकर स्थानीय थाना सुल्तानगंज में पीड़ित द्वारा लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं स्थानीय थाना बच्चे की बरामदगी को लेकर विकास मंडल के परिवार पर दबाव बना रही है।

क्या कहते हैं विकास मंडल के पिता।

विकास मंडल के पिता का कहना है की शादी से हमें कोई एतराज नहीं है। जब विकास कुमार अपनी मर्जी से शादी किया है तो अपने परिवार का परवरिश वह स्वयं करें। घर के पीछले हिस्से में घर बना कर अपने परिवार के साथ रहे हमें कोई एतराज नहीं है। लड़की पक्ष के द्वारा हमारे पूरे परिवार को बेमतलब फंसाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button