भागलपुर

घोड़े पर सवार युवक की राइफल ने दियरा को बनाया रणक्षेत्र, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत में सोनवर्षा

बिहपुर – प्रखंड के सोनवर्षा गांव स्थित दियारा क्षेत्र सोमवार की सुबह गोलियों की गूंज से थर्रा उठा। ग्रामीणों के बीच अफरातफरी मच गई जब देखा गया कि एक युवक घोड़े पर सवार होकर खुलेआम राइफल लहराता और दलबल के साथ घूमता नजर आया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक की गतिविधियों को मोबाइल से रिकॉर्ड किया जा रहा था। जैसे ही उसे भनक लगी कि उसका वीडियो बनाया जा रहा है, उसने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। देखते ही देखते लगभग 20 राउंड गोलियों की आवाज से पूरा इलाका थर्रा उठा।

सूत्रों की मानें तो जलकर विवाद को लेकर पहले भी इसी व्यक्ति ने दियरा में गोलीबारी की थी और उसका राइफल लेकर वीडियो वायरल भी हुआ था। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि इंकलाब इंडिया  नहीं करता।

इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। जब इस बाबत नदी थाना प्रभारी संतोष कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस प्रकार की किसी भी घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।

स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दियरा क्षेत्र एक बार फिर असामाजिक तत्वों की शरणस्थली बनता दिख रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button