भागलपुर

सजौर पुलिस और कजरैली पुलिस ने अबैध बालू लदे ट्रेक्टर के साथ ट्रेक्टर मालिक को किया गिरिफ्तार

भागलपुर जिला के सजौर पुलिस ने बडी कार्यवाही करते हुए सजौर थाना क्षेत्र के हाजीपुर बालू स्कीम पर से सजौर पुलिस ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर एवम एक ट्रैक्टर मालिक नीतीश कुमार को भी गिरिफ्तार किया। वही सजौर थाना प्रभारी महाश्वेता सिन्हा ने बताया की गिरिफ्तार युवक नीतीश कुमार को न्यायालय भेज दिया गया हैं।


वही दूसरी खबर कजरैली थाना का हैं। जो देर रात कजरैली पुलिस ने छापामारी कर थाना क्षेत्र के सौखर गांव के पास से ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। नदी में अंधेरे का फायदा उठाकर बालू माफिया बालू का अवैध खनन कर रहे थे। तभी कजरैली थाना मौके पर पहुंचकर चार अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया वही दूसरी ओर माफिया लोग भाग निकले। कजरैली थाना प्रभारी नवनीश कुमार ने बताया की ट्रैक्टर एवम मालिक पर कानूनी कार्यवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button