भागलपुर

होमगार्ड बहाली को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे जगदीशपुर और गोराडीह प्रखंड के अभ्यर्थी ।।

भागलपुर,होमगार्ड बहाली को लेकर जगदीशपुर प्रखंड और गोराडीह प्रखंड के अभ्यर्थी जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट निकालने की मांग को लेकर आज जिलाधिकारी भागलपुर के कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।दोनों प्रखंडों के अभ्यर्थियों का कहना है कि 6,7,8 वाले अभ्यर्थियों का चयन हो चुका है परंतु 13,12 ,11 वालों का अभी तक कुछ भी नहीं हो पाया है। इसे जल्द से जल्द कराने का अनुरोध करते दिखे होमगार्ड के सभी अभ्यर्थी।

साथ ही साथ उन्होंने ज्ञापन में कई बिंदुओं का भी जिक्र किया है। होमगार्ड बहाली को लेकर जगदीशपुर प्रखंड और गोराडीह प्रखंड के अभ्यर्थियों ने बताया कि विज्ञापन भरने से तकरीबन 11 साल हो चुके हैं, लेकिन हमलोगों का अभी तक कुछ भी नहीं हो पाया है। हमलोगों की की मांगे हैं, जो भी रिक्त सीट है उन्हें हमलोगों के मेरिट लिस्ट को निकालकर उस रिक्त पदों को भरा जाए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button