भागलपुर

लायंस क्लब ऑफ नवगछिया टॉउन के तत्वाधान में बाल-भारती विद्यालय के पास पार्वती वाटिका में किया वृक्षारोपण ।।

नवगछिया। लायंस क्लब ऑफ नवगछिया टॉउन के तत्वाधान में सोमवार को वृक्षारोपण का आयोजन बाल-भारती विद्यालय के पास पार्वती वाटिका में किया गया। अध्यक्षता लायन कमलेश अग्रवाल, संचालन लायन सुभाष चन्द्र वर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत लायन विश्व प्रार्थना के साथ किया गया। तद्पश्चात विश्व शांति-शहीदों की एवं निवर्तमान दिवंगत अध्यक्ष शिव कुमार पंसारी की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

सदस्यों द्वारा पार्वती वाटिका में एक अमरूद का पेड़ लगाया गया। उत्साहित होकर क्लब के कोषाध्यक्ष बिनोद कुमार चिरानियाँ ने अपने घर पर 21 इक्कीस पौधे गमले में लगाकर उनकी सेवा करने की शपथ ली। क्लब द्वारा उन्हें पार्वती वाटिका के अजय कुमार रूंगटा सह समाजसेवी के सहयोग से पौधे वितरण किया गया। क्लब के वरिष्ठ सदस्य सह जीबी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो इसराफिल साहब ने पौधे को लगाने के तरीके व उसकी सेवा करने हेतू भी सबों से अपील की। प्रो विजय कुमार ने ऑक्सीजन की हो रही कमी को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने हेतु लोगों से आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान लायन बिनोद खंडेलवाल, लायनेस नीलम चौधरी, मंजू लता पंसारी, लायनेस अनिता अग्रवाल एवं नवगछिया जागृति महिला शाखा की अध्यक्ष सपना शर्मा, सचिव चित्रा टिबड़ेवाल ने अपने विचारों को सबों के बीच साझा किया मौके पर नवगछिया जागृति की महिला सदस्य भी मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button