Human skeleton – भ्रमरपुर काली मंदिर के समीप गड्ढे में मिला मानव कंकाल आसपास फैली सनसनी

मानव कंकाल
[espro-slider id=5813]

बिहपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर गांव के काली मंदिर के समीप गढ्ढे में  झाड़ियों के बीच से मिट्टी में दबा मानव कंकाल ( Human skeleton ) मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मानव कंकाल ( Human skeleton ) पर लोगो की नजर तब गई जब कुत्ते झाड़ियों के बीच से हड्डियों को खींच रहे थे। जानवरो के द्वारा हड्डियों को खींचते देख लोगों ने जब उसे देखा तो वह मानव कंकाल था। मानव कंकाल की बात आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और वहा लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या मे लोगों का जमावड़ा लग गया। नरकंकाल के पास जूते और कपड़े भी मिले हैं।

लोगों का कहना हैं की ये मानव कंकाल लगभग 2 साल पुराना हों सकता हैं। इस बात की चर्चा लोग कर रहे थे कि  हों ना हों किसी की हत्या कर इस जगह पर दबाया गया हैं।स्थानीय लोगों के द्वारा मानव कंकाल ( Human skeleton ) मिलने की सूचना बिहपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर देर शाम बिहपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन पुलिस बलों के साथ भ्रमरपुर पहुंच कर गड्डे से मानव कंकाल को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है। मानव कंकाल मिलने से गांव के तरह तरह के चर्चे शुरू हो गए हैं। लोगों में इस बात की चर्चा है कि बिलाश यादव की हत्या हुई थी लेकिन उसका शव बरामद नही हो पाया था। कहा जा रहा की कहीं वह मानव कंकाल बिलाश यादव का तो नही है?हलांकि पुलिस स्तर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

बिहपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि कंकाल गड्डे में है। दूर से देखने पर नर कंकाल जैसा लग रहा है। लेकिन जब तक कंकाल को बाहर नहीं निकाला जाता है तो यह स्पष्ट नही किया जा सकता है कि वह नर कंकाल ही है। आंधेरा होने के कारण मानव कंकाल को बाहर निकालने में असुविधा हो रही है।कंकाल को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *