भागलपुर

डेढ़ वर्षों से शुद्ध पानी की आस लगाए बैठे हैं ग्रामीण // Inquilabindia


रवींद्रनाथ ठाकुर ।नवगछिया- सरकार के द्वारा जनहित में योजनाओं का संचालन तो किया जा रहा है। लेकिन उन योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने वाले अधिकारी, कर्मचारी बटटा लगा रहे हैं। नल जल योजना के माध्यम से घरों तक पानी पहुंचाने की योजना को भी जिले में जमकर अनियमितता के चलते कहीं शुरू नहीं हो पाई तो कहीं अधूरी पड़ी है। लापरवाह आलाधिकारियों द्वारा योजनाओं को पूरा न करा पाने का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

डेढ़ वर्ष से अधूरी पड़ी नल जल योजना
रंगरा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भवानीपुर के वार्ड संख्या 2, कबूतरा स्थान के समीप में संचालित नल जल योजना का काम अधूरा पड़ा हुआ है। पांच हजार लीटर की पानी टंकी लगाने के बाद कार्य आगे नहीं बढ़ सका है। पाइप लाइन भी पूरी नहीं बिछाई गई है। कुछ घरों में पानी सप्लाई कर योजना का उद्घाटन कर इतिश्री कर दिया गया। सप्लाई का पानी पूरी तरह से पीला निकलता है न तो पानी साफ करने के लिए उच्च छमता वाली फिल्टर लगाई गई है न ही पूरे वार्ड में पाईप बिछाई गई। ताज्जुब की बात है कि पीएचई विभाग के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिनकी लापरवाही के चलते अभी तक गांव के लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाया है। पीएचई विभाग इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहा है। स्थानीय जनों ने नल जल योजना का काम शीघ्र शुरू करने की मांग की है। जिससे उन्हें साफ शुद्ध पानी मिल सके। इस बाबत राजद के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने बताया कि जल्द ही अनुमंडल पदाधिकारी सहित पंचायती राज विभाग को पत्राचार कर इस मामले से अवगत करा कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button