भागलपुर

आशा कार्यकर्ताओं ने खरीक में थाली पीट कर किया प्रदर्शन

खरीक में 12 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गईं आशा कार्यकर्ता और फेसीलीटेटर का हड़ताल जारी है। जिसके कारण लगातार स्वास्थ्य सेवा चरमरा रही है। मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने थाली पीट कर प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। वहीं, संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र नाथ चोपड़ा एवं प्रखंड अध्यक्ष स्नेहलता कुमारी ने बताया कि आशा कार्यकर्ता और फेसीलीटेटर को डराने एवं आवाज को दबाने के लिए कई जगह नोटिस भेजा जा रहा है। लेकिन हमलोग डरने वाले नहीं है। मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर पमपम कुमारी, रेणु कुमारी, उमा देवी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button