भागलपुर

बिहपुर में ऑटो से अवैध विदेशी शराब की 15 बोतल बरामद किए।।।

नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के पास दाता मांगन शाह दरगाह के समीप एक ऑटो BR 10 PA 8071 से बिहपुर पुलिस ने विदेशी शराब की बरामदगी की है।

बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि ऑटो से कुल 15 बोतल शराब की बरामदगी हुई है। पुलिस को देखते ही ऑटो चालक ऑटो छोड़ मौके से फरार हो गया। शराब बरामदगी के बाद ऑटो को पुलिस ने जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब बरामदगी को लेकर थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button