भागलपुर

बिहपुर में श्रम मंत्री श्रवण कुमार का भव्य स्वागत, एनडीए कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

राज्य सरकार की योजनाओं की दी जानकारी, कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान

बिहपुर (भागलपुर) — शनिवार की शाम बिहार सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री श्रवण कुमार बिहपुर स्थित एनडीए केंद्रीय कार्यालय पहुंचे, जहां एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। गर्मजोशी से आयोजित इस स्वागत समारोह का नेतृत्व बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार ने किया।

img 20250522 wa00106678862927805064457

कार्यक्रम में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष एवं मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, प्रो. गौतम, रूपेश रूप, ब्रजेश चौधरी, दिलीप महतो, अजय उर्फ माटो, इंजीनियर कुमार गौरव, दिनेश यादव, सिंटू, लालोहन और सदानंद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मंत्री श्रवण कुमार ने अपने संबोधन में बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘न्याय के साथ विकास’ के संकल्प के साथ सभी वर्गों के सर्वांगीण उत्थान की दिशा में तेजी से काम कर रही है। विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार, ग्रामीण विकास और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर सरकार पूरी संजीदगी से काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए बिहार में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। साथ ही, उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाएं और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं।

इससे पूर्व मंत्री श्रवण कुमार ने खरीक प्रखंड में जीविका दीदियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं व सुझावों को गंभीरता से सुना। इस कार्यक्रम में दिलीप सिंह, बाल्मिकी मंडल, मेहता सच्चिदानंद, चंद्रशेखर सिंह, अजीत चौधरी, सौरभ सावर्ण और नीलेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब यह संकेत दे गया कि एनडीए की पकड़ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी मजबूत हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button