खगड़िया

सीएचसी परबत्ता में कोरोना गाइडलाइन की उड़ रही धज्जियां

सीएचसी परबत्ता प्रभारी पटवर्धन झा ने बताया कि मुझे कोई जानकारी नहीं है

श्रवण आकाश, स्टेट हेड रिपोर्ट, बिहार

खगड़िया जिला अंतर्गत सीएचसी परबत्ता में रोगी अपनी ईलाज कराने हेतु आये दर्जनों रोगियों और वैक्सिनेशन परिसर में कोरोना टीकाकरण को लेकर पब्लिकों द्वारा लगातार सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहें, जहाँ मास्क और समाजिक दुरी व दो गज दुरी का कोई अता पता नहीं है, आखिर ऐसे में वैक्सीन कहाँ से फायदा करेगा, अर्थात जहाँ एक तरफ जिंदगी जीने के लिए वैक्सीन दिया जा रहा है, वहीं दुसरी ओर बिना मास्क और समाजिक दुरी को दरकिनार करना कहाँ तक लाजमी है, क्या ऐसे में कोरोना पर काबु पाया जा सकता है जब पब्लिक और चिकित्सा कर्मचारी कोरोना गाइडलाइन को लेकर बेकाबू हो जाय ? वही जब इसी बात को लेकर सीएचसी परबत्ता प्रभारी पटवर्धन झा से पत्रकारों द्वारा सवाल – जबाब किया गया तो उसमें सीएचसी परबत्ता प्रभारी पटवर्धन झा ने बताया कि मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है, अच्छा किए आपने मुझे ध्यान दिला दिया, मैं देखता हूँ, अब सवाल ये उठता है कि सीसीटीवी कैमरा लगी रहने के बावजूद प्रभारी पटवर्धन झा अपने दफ्तर में क्या करते हैं, जिससे उनको अस्पताल की कोई जानकारी नहीं होती है। इतना ही नहीं सीएचसी परबत्ता प्रभारी महोदय सोशल डिस्टेंस को लेकर बताया कि वैक्सीन कम और पब्लिक ज्यादा हो जाती है, तो क्या ऐसी स्थिति में सुरक्षा कर्मी को सुचना क्यों नहीं दि जाती है ? अंततः सीएचसी परबत्ता प्रभारी पटवर्धन झा ने कहा कि मैं वादा करता हूँ कि आज के बाद ऐसी कोई शिकायत या स्थिति सीएचसी परबत्ता में आपको देखने को नहीं मिलेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button