Uncategorizedभागलपुर

कोरोना की जंग में ABVP का संकल्प, सात दिनों तक चलेगा महाअभियान मिशन आरोग्य रक्षक

रवींद्रनाथ ठाकुर । नवगछिया ।अभाविप के परिषद गीत की पंक्तियां ‘भारत भक्ति सेवा पथ पर हम बढ़ते ही जाएंगे,सर्व हितैषी मंगलकारी महाशक्ति प्रकटाएंगे’ को चरितार्थ करते हुए विद्यार्थी परिषद के हर कार्यकर्ता इस महामारी में सेवा कार्य में लगे हुए हैं। चाहे बात ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करवाने की हो, चाहे बात रक्त उपलब्ध करवाने की हो, चाहे घर पर इलाजरत कोविड पेशेंट को चिकित्सकीय सलाह दिलवाने की बात हो, चाहे अस्पताल में आए मरीजों के परिजनों के बीच फूड पैकेट्स वितरित करने की बात हो, चाहे अपने आस पास के स्थानों को सैनेटाइज करने की बात हो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता हर तरह से सेवा कार्य कर रहे हैं। अभाविप की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह ने बताया /


हमारे बिहार प्रांत के संगठन मंत्री आदरणीय डॉ सुग्रीव जी ने भी जरूरतमंद महिला को रक्तदान करके कार्यकर्ताओं के लिए एवं समाज के लिए प्रेरणा बने हैं, और विद्यार्थी परिषद ने इस महामारी में साबित किया है कि अगर ना मगर, विद्यार्थी परिषद डगर डगर। छात्रों युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ देश सेवा के लिए प्रेरित करने वाला छात्र संगठन है। सबको पता है कि चीन से निकले कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व इसका सामना कर रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए अभाविप बिहार के द्वारा 1 जून से 7 जून तक मिशन आरोग्य रक्षक अभियान लिया गया है। इस अभियान के तहत एबीवीपी कार्यकर्ता टोलियां बनाकर बिहार के 10 हजार गांवों में जाएंगे तथा नवगछिया में कुल 5 टोलियों के माध्यम से 10 गांवों में जाने का लक्ष्य है। हर टोली में 5 कार्यकर्ता रहेंगे। इसमें पीपीई किट, ग्लव्स, फेस मास्क पहनकर कार्यकर्ता घर-घर जाकर थर्मल गन, ऑक्सीमीटर की सहायता से लोगों की स्क्रीनिंग करेंगे। अफवाहों को समाप्त करने व वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने का भी कार्य करेंगे। साथ ही जिन क्षेत्रों से होकर निकलेंगे वहां सैनिटाइजिंग का कार्य भी करते जाएंगे। लोगों को मास्क व हैंड सेनिटाइजर भी उपलब्ध कराएंगे।
वहीं अभाविप नवगछिया के नगर मंत्री विश्वास वैभव ने बताया कि अभी नवगछिया में मिशन आरोग्य रक्षक के लिए ब्यूटी कुमारी, कृष्ण कुमार, राहुल गुप्ता, निकिता कुमारी, अभिषेक, करण, विक्की, विश्वजीत, सुजीत, सुमित, शिवम्, राहुल राज, कोमल, विक्की, बालकृष्ण, मनीष सहित 25 कार्यकर्ताओं की कुल 5 टीम बनी है इन सभी टीम का नेतृत्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल शर्मा करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button