भागलपुर

भागलपुर सुलतानगंज. मे.चक्रवाती तूफान आने पर कई लोग घायल,एक वृद्ध की मौत,कई घर के आसीयाना उजड़ा।

भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायत एंव नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्ड व अकबरनगर पंचायत सहित अन्य ईलाकों मे चक्रवाती तूफान आने से पेड पौधे सहित घर के छप्पर उठने से करोड़ों रुपये का नुकसान की बात सामने आ रही हैं।वहीं सुलतानगंज अगुवानी पुल निर्माण कार्य मे चक्रवाती तूफान के चपेट में आने पर पुल के उपर से लोहे का सामान गिरने पर नीलेश कुमार.मजदूर उम्र 30 ,गंभीर रुप से जख्मी होने पर आननफानन मे रेफरल अस्पताल लाया गया डॉ.ने गंभीर देख मायागंज रेफर कर दिये हैं।

वहीं सुलतानगंज प्रखंड के मिरहट्टी पंचायत के गंगटी गांव मे चक्रवाती तूफान कि चपेट मे आने पर घर का दिवार गिरने एक वृद्ध कि मौत।गंगटी गांव वार्ड 12 के रहनेवाली उदय मंडल कि मां श्यामा देवी उम्र 86 वर्ष कि हुई मौत।वहीं सुलतानगंज प्रखंड के कमरगंज पंचायत के जहांगीरा गांव मे चक्रवाती तूफान आने से दो जानवर. कि हुई मौत।मुखिया भरत कुमार ने बताया कि चक्रवाती तूफान से पंचायत के कई घर हुए तबाह और जहांगीरा गांव के नरेश साह के दो गाय कि हुई मौत।वहीं सुलतानगंज प्रखंड के मसदी पंचायत के मसदी गांव में चक्रवाती तूफान के चपेट मे आने से कई घर हुए क्षतिग्रस्त एंव तीन सौ मुर्गी का बच्चा सहित, बिजली का ट्रांसफर गिरने बाल बाल बचे लोग।

वहीं मुखिया नीशा कुमारी ने बताया कि चक्रवाती तूफान के चपेट मे कई घर का आसियाना उड गए।घर पर पैड गिरने पर को क्षति भी हो गया हैं।गांव के इन्द्रेव यादव का तीन सौ से अधिक मुर्गी कि मौत हुई हैं।नगर परिषद क्षेत्र के कोंग्रेस ऑफिस मे पैड गिरने से दिवार गिर गये हैं।प्रखंड मुख्यालय के मुख्य गेट के उपर बिल्डिंग के सीसी टुट गए है।तीलकपुर के समिप सडक पर पैड गिरने पर यातायात बाधित हो गई हैं।इसको लेकर सीओ शंभुशरण राय,थानाध्यक्ष लाल.बहादुर ,वीडियो मनोज.कुमार मुर्मु, कार्यपालक पदाधिकारी अभीनव.कुमार तमाम क्षेत्र कि क्षति का आकलन लगाने एंव.घटना कि जानकारी मे जुट गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button