भागलपुर

स्मार्ट सिटी का स्टेशन बना चोर का अड्डा , चोरी करते रंगे हाथ तीन धाराया

स्मार्ट सिटी का स्टेशन बना चोर का अड्डा , चोरी करते रंगे हाथ तीन धाराया

अमरजीत सिंह /संवाददाता भागलपुर

भागलपुर स्टेशन इन दिनों चोर पॉकेटमारों से घिरा हुआ है, जहां दिनदहाड़े चोरी और छिनतई की घटना आम हो गयी है, जिसने आम राहगीरों के साथ पुलिस की नींदें भी हराम कर दी है। देर रात ऐसी ही एक घटना स्टेशन परिसर में हुई, जब पॉकेटमारों ने कहलगांव के ओरियप, चंडीपुर निवासी 18 वर्षीय सन्तोष पासवान का मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए। सूचना पर तातारपुर पुलिस ने भाग रहे 4 संदिग्धों को खदेड़कर पकड़ा और थाना ले गयी, जिससे पूछताछ कर रही है। इधर मोबाइल छिनतई पर सन्तोष ने बताया कि वह अपने भाइयों के साथ मजदूरी के लिए बाहर जा रहा था। इसी बीच स्टेशन चौक पर उसके साथ घटना हो गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button