भागलपुर

गुरु पूर्णिमा पर साईं पूजन के साथ होगा महाप्रसाद वितरण ।। InquilabIndia

गुरु पूर्णिमा पर साईं पूजन के साथ होगा महाप्रसाद वितरण ।।

नवगछिया:- श्री सद्गुरू साईंनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा महोत्सव शनिवार 24 जुलाई को दिन के 2 बजे से संध्या 5 बजे तक,
अनुमंडल के पहले नवनिर्माणधिन भव्य साईं बाबा मंदिर में परम पूज्य गुरुदेव स्वामी आगमानंद आगमानंद जी के निर्देशन मै साईं बाबा मंदिर परिसर साईंनगर सहौरा में मनाया जाएगा। इस पुनीत कार्यक्रम के लिए श्री सद्गुरू साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि गुरू का दर्जा भगवान के बराबर है इसी गुरू- शिष्य प्रेम को श्रद्धा भाव के साथ कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए भक्तों से मास्क लगाकर व शारिरिक दूरी रखते हुए कार्यक्रम में आने का अनुरोध किया गया है। साईंनाथ मंदिर स्थित परिसर में सत्संग भजन आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम में भजन, गुरु पूर्णिमा, गुरु पूजा व सहित साईं महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा ||

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button