नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 458 लीटर विदेशी शराब बरामद

1775573648582

चार गिरफ्तार, टोटो व मोबाइल जब्त

नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध आग्नेयास्त्र एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 458.400 लीटर विदेशी शराब, एक टोटो एवं एक मोबाइल बरामद करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

img 20251223 wa00325294123642937209594


भवानीपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम कुशहा स्थित मक्का के खेत में छापेमारी कर 50 कार्टन (445.44 लीटर) विदेशी शराब बरामद की। इस मामले में कांड संख्या 85/26 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वहीं झंडापुर थाना पुलिस ने इमली चौक औलियाबाद के पास वाहन जांच के दौरान एक टोटो से 12.96 लीटर विदेशी शराब बरामद की। मौके से टोटो चालक हिरण कुमार (लत्तीपुर गोढ़ियारी, बिहपुर) को गिरफ्तार कर टोटो जब्त किया गया। इस संबंध में कांड संख्या 61/26 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इसी क्रम में भवानीपुर थाना कांड संख्या 84/26 के तहत मो. इकबाल (मधुरापुर) तथा ढोलबज्जा थाना कांड संख्या 28/26 के तहत रामफल कुमार एवं देवेन्द्र कुमार (कंकला, मोहनपुर, पूर्णियां) को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
अपहृत नाबालिग बरामद
गोपालपुर थाना क्षेत्र में 31 मार्च को कोचिंग के लिए निकली नाबालिग छात्रा के लापता होने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। इस संबंध में कांड संख्या 119/26 बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध शराब कारोबार और आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *