सुहागिन महिलाओं ने चंद्रदेव को अर्घ्य देकर चलनी से पति का दीदार कर तोड़ा करबा चौथ का उपवास

श्रवण आकाश, खगड़िया

परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सुहागिनों ने पति के दीर्घ जीवन (अखंड सौभाग्य) के लिए निर्जला करवा चौथ का रखा व्रत। जहां पूरे दिन व्रत रखने के बाद शाम को सोलह श्रृंगार रचा व्रती महिलाओं ने घर या मोहल्ले, कालोनी की बुजुर्ग महिलाओं के बीच बैठकर करवा चौथ की कथा सुनी और चौथ माता की विधि विधान से पूजा-अर्चना की। वहीं पूजा में सुहागिनों ने पति के दीर्घ जीवन और खुद के अखंड सौभाग्य की कामना की। इसके बाद चंद्रदेव को अर्घ्य देकर चलनी से पति का दीदार कर उपवास तोड़ा।

img 20231101 wa00015355716114694415621

वहीं पुछताछ में महदीपुर निवासी पंकज कुमार की पत्नी पल्लवी कुमारी, परबत्ता के एलेक्स सेवा सदन के डां संजय की पत्नी सिंटी कुमारी, श्रीरामपुर ठुठ्ठी गांव निवासी उपेन्द्र मंडल की पत्नी ज्योति कुमारी, नयागांव निवासी गौतम कुमार की पत्नी प्रिती कुमारी आदि ने बताया कि नव विवाहिताओं ने चंद्र दर्शन के बाद पति के हाथ से पानी पीकर व्रत पूरा किया।

img 20231101 wa00042902371216549891611

पर्व को लेकर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह रहा। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखा। शाम के समय करवा चौथ की कथा सुनी। इसके बाद महिलाओं ने चांद निकलने का इंतजार किया। सजी-धजी महिलाएं शाम होने के साथ-साथ पूजा की तैयारियों में भी जुटी रही। आसमान में चांद का दीदार होते ही सुहागिन महिलाएं पूजा की थाली लेकर अपने घरों की छत पर पहुंचीं। इसके बाद महिलाओं ने विधि विधान से चंद्रमा के साथ शिव-पार्वती, गणेश और कार्तिकेय भगवान की पूजा अर्चना के बाद चलनी से पति का चेहरा देखा और पति के हाथों से पानी पीकर अपना उपवास पूरा किया।

img 20231101 wa00036001584227078940880

इस दौरान पतियों ने भी कई जगह अपनी पत्नियों को उपहार भेंट कर आजीवन साथ निभाने की कसमें खाईं। व्रती महिलाओं ने बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लिया। जिन महिलाओं के पति उनसे दूर थे, उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये वीडियो कॉलिंग कर उनके दर्शन किए और व्रत खोला। फेसबुक व व्हाटसएप पर करवाचौथ की बधाई देने का सिलसिला भी दिनभर चलता रहा। महिलाओं ने पर्व पर हाथों में मेहंदी लगवाई। इलाके में महिलाओं ने पति की लंबी आयु तथा वैवाहिक जीवन में सुख समृद्धि के लिए निर्जला करवा चौथ का व्रत रखा। करवा चौथ व्रत के दौरान सुहागिन महिलाओं ने रात में चलनी में चांद का दर्शन करने के उपरांत पति का दीदार किया।

Leave a Comment