भागलपुर

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला कि तैयारी को लेकर एसएसपी बाबुराम, सीटीएसपी स्वर्ण प्रभात सुलतानगंज थाना पहुचे।

भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम मे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला कि तैयारी को लेकर सुलतानगंज थाना का निरक्षण करने एसएसपी बाबुराम सीटीएसपी स्वर्ण प्रभात पहुचे। इस दौरान ,एसएसपी बाबु राम,सीटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने डीएसपी डॉ.गौरव कुमार,सरकिल इस्पेक्टर रतनलाल ठाकुर, सुलतानगंज थाना अध्यक्ष लाल बहादुर,बाथ थाना अध्यक्ष मणिष कुमार,अकबरनगर थाना अध्यक्ष प्रिय रंजन, शाहकुंड थानाध्यक्ष, सजौर थानाध्यक्ष ,कोतवाली थानाध्यक्ष रामप्रीत कुमार के साथ संयुक्त बैठक कर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में सुरक्षा व्यवस्था कि तैयारी को लेकर चर्चा किये गए।

इस दौरान सीटीएसपी स्वर्ण प्रभात रंजन ने मिडिया को बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 15 जुलाई से 15 अगस्त तक होने हैं ।इसकी तैयारी को लेकर एस एसपी बाबुराम कि अध्यक्षता मे एक समीक्षा बैठक कि गई।इस बैठक मे डीएसपी गौरव कुमार एंव सभी थाना अध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्रों मे स्थल निरक्षण करने का निर्देश दिये गए हैं।साथ ही पार्किंग कि व्यवस्था एंव बाहर से आने वाले कांवडियों कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा किये गए और रेलवे.के आरपीएफ एंव जीआरपीएफ से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत कि गई हैं।जिससे बाहर से आनेवाले कांवडियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए तैयारी कि जा रही हैं।इस दौरान थाने के कई पुलिस कर्मी मौजुद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button