भागलपुर

अफवाहों से घिरे हैं ग्रामीण नहीं लगवा रहे हैं टीके।। InquilabIndia

सुलतानगंज प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीन के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। बावजूद इसके लोग टीका लेने से दूर भाग रहे हैं ।रविवार को दो अलग-अलग मोबाइल वैन टीम मस्दी पंचायत के शिवनंदनपुर और राज गंगापुर गांव पहुंची इस दौरान शिवनंदनपुर गांव में घंटों इंतजार करती रही ।लेकिन वैक्सिन लेने कोई नहीं आया काफी मिन्नत करने के बाद चार लोग पहुंचे लेकिन एक वाइल में 10 डोज होता है। इस कारण एक भी व्यक्ति को टीका नहीं लगाया जा सका। इसके बाद मेडिकल टीम वापस लौट गई समाजसेवी शंकर बिंद ने बताया कि इस गांव में लोगों को सही तरीके से जागरूक नहीं किया जा सका है। लोगों के मन में व्याप्त अफवाहों को दूर करने की आवश्यकता है। इधर रेफरल अस्पताल प्रबंधक के अनुसार मोबाइल वैन टू के माध्यम से राज गंगापुर गांव में 20 लोगों को टीका लगाया गया। इसके अलावा महिला अस्पताल में 30 ,मिडिल स्कूल सेंटर पर 20 लोगों को टीका लगाया गया। इस तरह प्रखंड में रविवार को कुल 70 लोगों को टीका लगाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button