भागलपुर

महिला के साथ दरिंदगी की कोशिश, विरोध करने पर देवर से की मारपीट

नग्नावस्था में छोड़ भागे आरोपी, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी

बिहपुर/झंडापुर: झंडापुर थाना क्षेत्र के बिहपुर-जमालपुर पंचायत के वार्ड संख्या-2 से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।
एक महिला ने तीन युवकों पर छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए झंडापुर थाना में आवेदन दिया है।

पीड़िता के अनुसार वह आम चुनने के बाद खेत की ओर से घर लौट रही थी, तभी तीन युवक उसका रास्ता रोक लिए और जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगे।
जब उसका देवर श्याम कुमार (काल्पनिक नाम) मौके पर पहुंचा और विरोध किया तो दो युवकों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।

महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसे नग्न कर दिया और मौके से फरार हो गए।
किसी तरह वह खुद को संभालते हुए देवर के साथ बिहपुर सीएचसी पहुंची और इलाज कराया।

पीड़िता ने थाने में दिए आवेदन में साफ लिखा है कि उसने इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं कि क्या महिलाएं खेत-खलिहान में भी सुरक्षित हैं?
अब देखना होगा कि पुलिस कितनी तेजी से इस अमानवीय कृत्य के दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button