भागलपुर

मिल्खा सिंह को बिहपुर में बाल बैडमिंटन खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजली ।

मिल्खा सिंह को बिहपुर में बाल बैडमिंटन खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजली ।


भारत का1960 ई.में रोम में आयाेजित ग्रीष्म ओलंपिक एवं 1964 में टोक्यो में आयाेजित ग्रीष्म ओलंपिक में प्रतिनिधित्व करने वाले धावक मिल्खा सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। सर्वकालिक महान एथलिटों में से एक मिल्खा सिंह के निधन पर शनिवार को बिहपुर के रेलवे ईंजीनियरींग मैदान पर नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन के खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखकर उड़न सिक्ख को नम आंखों से श्रद्धांजली दिया।

इस मौके पर संघ के जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार उक्त आेलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए मिल्खा सिंह दशकों तक देश के अन्य धावक,खिलाड़ियों व एथलीटों के लिए प्रेरणास्त्रोत व महान ओलंपियन बने रहे।श्रद्धांजली देने वालों में अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार अंकित शर्मा,राकेश कुमार,घनश्याम कुमार,अविनाश कुमार,अमन कुमार,अभिषेक कुमार,गुलशन कुमार,मो0 इसराइल,मो0 सरवर,मो0 हसमुल,बिट्टू कुमार,अभिषेक कुमार,शत्रुघन कुमार,आदित्य राज व मो0 मुस्ताक आदि समेत अन्य कई उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button