भागलपुर

नवगछिया का आरओबी प्रोजेक्ट बुलो मंडल की देन: राजद

नवगछिया का आरओबी प्रोजेक्ट बुलो मंडल की देन: राजद

नवगछिया। थाना चौक एवं मदन अहल्या महिला कॉलेज से सटे पूर्वी रेल समपार पर रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु बिहार सरकार के द्वारा 31 करोड़ 92 लाख की स्वीकृति मिलने के साथ ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया। निर्माण के पहले चरण में सर्विस रोड के लिए मिट्टी वर्क किया जा रहा है। आरओबी प्रोजेक्ट के लिए पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने बहुत ही अधिक संघर्ष किया है। जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने बताया कि यह प्रोजेक्ट बुलो मंडल की देन है। महागठबंधन की सरकार बनते ही यह तय था कि सबसे पहले लंबित पड़े़ आरओबी प्रोजेक्ट को पूरा करवाना राजद का संकल्प होगा। इस प्रोजेक्ट को लेकर बुलो मंडल के साथ गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शैलेश कुमार ने भी संघर्ष किया है। आरओबी प्रोजेक्ट के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही राजद कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए युवा के पूर्व जिला अध्यक्ष कांतेश कुमार उर्फ टीनू की अगुवाई में पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को मिठाई खिलाकर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने में अहम भूमिका निर्वहन हेतु आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गौरव कुमार, हिमांशु शेखर झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button