भागलपुर

बिहार पुरुष बॉल बैडमिंटन टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए रवाना

पटना, 3 फरवरी: बेलारी (कर्नाटक) में 6 से 9 फरवरी तक आयोजित होने वाली 70वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष वर्ग) में भाग लेने के लिए बिहार की टीम रवाना हो गई है। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर और राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने टीम की घोषणा की।

टीम को बिहार विधान परिषद के सदस्य एवं बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष प्रो. नवल किशोर यादव, संघ की उपाध्यक्ष एवं भाजपा प्रवक्ता प्रो. सुहेली मेहता, मिथिलेश कुमार मंडल, संयुक्त सचिव मिताली मित्रा, रंजन कुमार गुप्ता, राकेश रंजन, पटना जिला सचिव डॉ. अरुण दयाल, और नेहा रानी ने शुभकामनाएँ दीं।

बिहार टीम जनशताब्दी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना हुई।

बिहार सीनियर पुरुष बॉल बैडमिंटन टीम की सूची:

खिलाड़ी:

  1. दीपक प्रकाश रंजन (कप्तान)
  2. आकाश कुमार (मधेपुरा)
  3. राहुल कुमार
  4. अंकित कुमार शर्मा (नवगछिया)
  5. राहुल कुमार (बेगूसराय)
  6. विनोद कुमार धोनी (वैशाली)
  7. रोहित कुमार
  8. ओमप्रकाश (पटना)
  9. राहुल कुमार
  10. संटू महाराज (एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी)

प्रशिक्षक-सह-प्रबंधक:

लालेन्द्र कुमार (मधेपुरा)

टीम को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद के साथ रवाना किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button