भागलपुर

दो अलग अलग जगहों पर अज्ञात वाहन ने दो को रौंदा, मौत ।।

  • दूसरे की समय पर इलाज के बाद बची जान
  • शव की नहीं हुई शिनाख्त

बसंत कुमार चौधरी/नवगछिया। थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा विशुराउत पुल फोरलेन सड़क पर शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 5 बजे अलग-अलग जगहों पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो लोगों को धक्का मार दिया। जिसमे एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही दूसरा गंभीर स्थिति में नवगछिया पीएचसी में इलाजरत है। जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े 5 बजे बाबा विशुराउत पुल एप्रोच पथ के समीप एक वृद्ध साधु 70 वर्ष को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही साधु की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नवगछिया थाना के एएसआई शिव प्रसाद रमानी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पडताल के बाद शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया।

वही कुछ ही दूरी पर श्रीपुर पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात मोटरसाईकिल सवार ने एक वृद्धा भिखारिन 65 वर्ष को धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलते ही नवगछिया पुलिस ने उसे अविलंब इलाज के लिए नवगछिया पीएचसी भेज दिया। वही खबर लिखे जाने तक मृत साधु के शव की शिनाख्त नही हो सकी थी। नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि साधु के पास से कोई भी पहचान के प्रमाण नहीं मिला है।

आशंका जताई जा रही है कि साधु घुम-घुमकर भिक्षण करने वाला प्रतीत होता है। शव के शिनाख्त के लिए उचित समय तक नवगछिया थाने में सुरक्षित रहेगा। वही मोटरसाइकिल के धक्के से घायल भिखारिन का डॉक्टर ने उपचार किया। जिसके बाद उसे शाम तक छूट्टी दी गई। महिला मानसिक रूप से बीमार होने के कारण कुछ भी बताने में असमर्थ थी। उसके पास से फटेचीटे कपड़े व बेकार सामान मिला है जिससे उसकी पहचान नही हो सकी। बताया जा रहा है कि महिला सडक पर भिक्षण करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button