भागलपुर

नए सरकार भवन मे कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर स्वयं सहायका समुह कि बैठक।।

भागलपुर सुलतानगंज नगर परिषद सुलतानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी के निदेशानुसार नए नगर कार्यालय में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर मिशन प्रबंधक के अध्यक्षता में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक की गई ।

बैठक में 18 स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष, कोषाअध्यक्ष और सचिव ने भाग लिया । इस बैठक में स्वयं सहायता समूह को अपना व्वसाय शुरू करने हेतु बैंको से ऋण उपलब्ध कराने पर विशेष चर्चा किया गया । सुलतानगंज नगर परिषद क्षेतन्तर्गत अबतक 70 स्वयं सहायता समूह को 10000 रुपये का Revolving Fund (चक्रचालित राशि) और 4 स्वयं सहायता समूह को ऋण मिल चुका है । आज के बैठक में स्वयं सहायता समूह को बैंको द्वारा CCL ऋण दिलवाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई जिसके तहत 18 स्वयं सहायता समूह का ऋण संबंधी दस्तावेज जमा किया गया । नगर मिशन प्रबंधक कुमार अविनाश के द्वारा बताया गया कि अगले हफ्ते तक लगभग 25 स्वयं सहायता समूह का ऋण आवेदन अलग अलग बैंको में जमा कर दिया जाएगा और जल्द से जल्द स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत बैंको से ऋण मुहैया करवाया जायेगा ताकि वह अपना व्वसाय शुरू कर सकते और अपना जीविकोपार्जन को बेहतर कर सके । इस बैठक में CRP अलका देवी मौजूद थी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button