बिहार

कोरोना से बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री सह तारापुर MLA मेवालाल चौधरी का निधन ।। Inquilabindia

मुंगेर: तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी का आज सुबह 4:30 बजे पारस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. वे कोरोना से पीड़ित थे. उन्हें लंग्स में निमोनिया की शिकायत थी. 4 दिन पूर्व ही उन्हें छाती में तेज दर्द की शिकायत पर मुंगेर सिटी क्रिटिकल हॉस्पिटल लाया गया था. जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना जाने की सलाह दी थी. डॉक्टरों की सलाह पर पारस अस्पताल में इलाज के लिए वे भर्ती थे. सोमवार के 4:30 बजे वे कोरोना से जंग हार गए. उनका निधन हो गया.

Screenshot 20210409 172109

क्षेत्र में शोक की लहर
मेवालाल चौधरी लगातार दूसरी बार विधायक बने थे. उनका जन्म 4 जनवरी 1953 को हुआ था. वे 68 वर्ष के थे. अचानक उनकी मौत के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. लोगों को सहसा विश्वास नहीं हो रहा कि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे. तारापुर विधानसभा क्षेत्र के उनके चाहने वाले एवं परिवार के लोग गमजदा हैं. उनके दो पुत्र विदेश में रहते हैं. वे भी गमजदा हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button