भागलपुर

सीतारामपुर टिका कैंप मे तीन सौ लोगों ने लिया वैक्सीन।।।

भागलपुर सुलतानगंज मे 9 जुलाई 2021 को सीतारामपुर धर्मशाला में कोविड-19 के टीकाकरण अभियान के तहत शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा तथा नगर परिषद के तत्वाधान में आयोजित की गई जिसमें वार्ड नंबर 15 16 एवं 17 सहित आसपास के 300 लोगों ने टीकाकरण का लाभ उठाया l
समय अभाव के कारण एवं टीकाकरण के अभाव में कई लोगों का वैक्सीनेशन नहीं हो सका टीकाकरण के लिए आम लोगों में जबरदस्त जागरूकता है और इस टीकाकरण अभियान में लोग जबरदस्त रूप से हिस्सा ले रहे हैं युवाओं महिलाएं एवं पुरुष शामिल है l
इस कार्यक्रम में जदयू के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रोफेसर संजय कुमार मंडल वार्ड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा सुभाष चंद्र शाह शंकर कुमार मांझी वार्ड सचिव सदानंद कुमार कौशल किशोर सिंह मिथिलेश कुमार चौधरी समाज सुधार वाहिनी के प्रदेश सचिव रीना देवी उमेश शाह आदि कार्यकर्ता सहित स्वास्थ्य कर्मी एवं आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका अनीता शर्मा आदि उपस्थित l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button