भागलपुर

हत्या व आर्म्स एक्ट मामले में दो वर्षों से फरार वारंटी को पकड़ने के लिए दियारा में छापेमारी ।। Inquilabindia

नवगछिया। बिहपुर थाना कांड संख्या- 57/20, हत्या, आर्म्स एक्ट व कुर्की वारंटी, दो वर्ष से फरार सोनवर्षा निवासी वारंटी मुकेश कुंवर और अंकित कुमार दोनो के गंगा दियरा मे छिपे होने की सूचना पर गुरुवार को बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने पुलिस बलों के साथ सोनवर्षा गंगा दियारा और बिक्रमपुर दियारा मे एसआई रमेश कुमार, पीएसआई आशुतोष कुमार, पीएसआई उमाशंकर और एएसआई सतेंद्र सिंह तथा दर्जनों पुलिस बल के साथ छापामारी किया गया। लेकिन पुलिस की भनक लगते ही दोनों दियारा से फरार हो गए। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा की कांडो में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दियारा क्षेत्र में छापेमारी जारी रहेगी। जल्द ही फरार अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button