भागलपुर

बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज लाल ने प्रदेश नेता को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

मोहम्मद सबरार आलम

बुधवार को जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ तथा जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ का संयुक्त जिलास्तरीय प्रशिक्षण सह संवाद कार्यक्रम हुआ।इस कार्यक्रम में विधानपार्षद सह कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ ,विधानपार्षद एवं जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार,जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप,सांसद अजय मंडल,विधायक गोपाल मंडल,जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद,अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुकेश जैन पहुंचे थे।जहां इन नेताओं को बिहपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार लाल समेत अन्य क्षेत्रीय नेताओं ने अंगवस्त्र व बुके भेंटकर स्वागत किया।

ज्ञात हो कि बुधवार को ललन सर्राफ के नेतृत्व में नवगछिया के मुख्य बाजार में “हाटे बाजार-नीतीशे कुमार जनसम्पर्क अभियान” भी चलाया गया।इस अभियान में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।इस दौरान एक-एक दुकान-प्रतिष्ठान में जाकर पार्टी का पर्चा बांटा गया और साथ ही नुक्कड़ सभा भी हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता धनजी प्रसाद ने की, जबकि संचालन डॉ. अमरदीप ने किया। कार्यक्रम में प्रमंडल कार्यक्रम प्रभारी प्रह्लाद सरकार, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुकेश जैन, नवगछिया जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी भारती, प्रदेश महासचिव पप्पू निषाद,बीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्देश्वरी सिंह,जदयू व्यासायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हिमांशु भगत, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह,रवि कुमार,मिलन सागर,प्रमोद केडिया,अखिलेश सिंह निषाद,शाहिद रजा,मुरारी मंडल, अशोक पटेल,शबाना आजमी,पंकज गुप्ता,विलास कुमार,निलाभ चौधरी,विधानचन्द्र कुमार,प्रिंस पटेल,रूपक पटेल,राजनीति तांती, पंकज सिंह,सुबोध साह,साकेत बिहारी,संजय मंडल,विमलदेव राय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button