मनोरंजन

Akshara Singh का देवी गीत ‘चौसठ जोगिनिया माई’ हुआ रिलीज़, सुनिए नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग

नवरात्रि का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. मां की भक्ति, मां की उपासना करते हुए हर एक शख्स मां का नाम जपते दिख रहा है. पूजा पंडालों में देवी के गानों की गूंज सुनाई दे रही है.

भोजपुरी जगत के हर दूसरे सितारे ने इस नवरात्रि अपने दर्शकों के लिए स्पेशल देवी गीत रिलीज किया है. यह सभी गाने इन दिनों दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. बीते काफी दिनों पहले जब अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अपने लेटेस्ट गाने ‘चौसठ जोगनिया माई’ का लुक दर्शकों के साथ शेयर किया था, तब से दर्शक उनके इस देवी गीत का इंतजार कर रहे थे. ऐसे में आपके इंतजार की घड़ी अब खत्म होती है क्योंकि अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल पर उनका यह स्पेशल देवी गीत रिलीज हो चुका है. नवरात्रि के छठे दिन अक्षरा सिंह ने चौसठ जोगनिया माई रिलीज कर दिया है.

इस वीडियो में अक्षरा सिंह मां के विकराल रूप को दर्शकों के सामने पेश करती नजर आई हैं. मां की भक्ति में लीन अक्षरा सिंह मां का रूप धारण करे नजर आ रही हैं. रिलीज के साथ ही अक्षरा सिंह के इस गाने को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है. मात्र 5 घंटे में इस गाने को 48000 से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में दिख रहा अक्षरा सिंह का यह रूप यकीनन आपने पहले कभी नहीं देखा होगा.

माथे पर बड़ी बिंदी, कानों में बड़े-बड़े झुमके और गले में भारी भारी हार पहने अक्षरा सिंह बेहद ही ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं. जो भी अक्षरा सिंह का यह गाना देख रहा है वह उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा. अक्षरा सिंह के साथ इस वीडियो में हजारों औरतें त्रिशूल लिए मां की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं. शेरावाली मां के भक्तों के लिए अक्षरा सिंह का यह देवी गीत किसी तोहफे से कम नहीं है. अक्षरा सिंह के देवी गीत के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं. इस गाने को म्यूजिक शिशिर पांडे ने दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button