श्रावणी मेला को लेकर किया गया शांति समिति की बैठक।

IMG 20210723 WA0031
[espro-slider id=5813]

श्रावणी मेला को लेकर किया गया शांति समिति की बैठक।

सुल्तानगंज आरएनएन।श्रावणी मेला को लेकर स्थानीय दुकानदार तथा जनप्रतिनिधि के साथ किया गया शांति समिति बैठक। बताते चलें कि कोरोना महामारी को लेकर पिछले साल भी श्रावणी मेला नहीं हुआ था इस साल भी कोरोना महामारी को लेकर श्रावणी मेला नहीं होने के कारण स्थानीय दुकानदार तथा जनप्रतिनिधि के साथ थाना अध्यक्ष लाल बहादुर ने शांति समिति की बैठक कर सभी को जिला प्रशासन के निर्देश की जानकारी देते हुए बताया कि कल से अजगैबीनाथ मंदिर तथा सिढ़ी घाट और बालू घाट को बैरिकेडिंग कर सील किया जाएगा। जिसमें स्थानीय दुकानदार तथा जनप्रतिनिधि सहयोग करें। शांति समिति बैठक में थानाध्यक्ष लाल बहादुर ,सर्किल इंस्पेक्टर रतन लाल ठाकुर ,नगर सभापति नीलम देवी ,वार्ड पार्षद गुलशन आरा ,नोमान अंसारी, रामायण सरण तथा नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *