भागलपुर

मशाकचक में देह व्यापार का भंडाफोड़, किराएदार समेत तीन गिरफ्तार

भागलपुर। मशाकचक स्थित जोगसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किराए के मकान में संचालित अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान किराएदार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।


सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मशाकचक मोहल्ले के एक मकान में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के सत्यापन के बाद विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।


कार्रवाई के दौरान मौके से किराएदार संजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मकान से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। पूरे नेटवर्क का पता लगाने और इसमें शामिल लोगों की पहचान के लिए छानबीन तेज कर दी गई है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button