भागलपुर

पौष पूर्णिमा में मां कौशल्या की प्रतिमा का खुला पट ।। Inquilabindia

नवगछिया। रंगरा प्रखंड के सहौरा में पौष पूर्णिमा पर मंगलवार को मां कौशल्या मेला का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार ऊर्फ मोती यादव द्वारा किया गया। साथ ही कौशल्या प्रतिमा की स्थापना के साथ मां कौशल्या की प्रतिमा का पट मंगलवार को खुल गया।मौके पर श्रद्धालुओं ने माता का दर्शन कर हर्षित हुए पंडित कौशल किशोर एवं कपीश चन्द्र मिश्रा सहित उनके सहयोगीयों द्वारा मां कौशल्या प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पुजनोंत्सव किया गया। वहीं मां कौशल्या नाट्य कला परिषद के संरक्षक अशोक कुमार ने कहा कोविड की हालत को देखकर इस बार सीर्फ पुजनोंत्सव किया जा रहा है। पुजन के अलावा महादंगल सहित अन्य कार्यक्रम पर पाबंदी लगाई गई है। इस बाबत श्री सद्गगुरू साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि अंग क्षेत्र में माता कौशकी का पुजन होना गौरवपूर्ण है। इस अवसर पर अध्यक्ष दिवाकर सिंह, संरक्षक अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष भूदेव प्रसाद, सुबोध कुमार, सचिव नंदन यादव, विकाश कुमार  यादव, अजय, पिन्टू, समाजसेवी राकेश रमण, मनीष कूमार सहित अन्य कई ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button