भागलपुर

सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ उषा कुमारी कमीशन खोरी का ऑडियो हुआ वायरल //Inquilabindia

ऑडियो क्लिप वायरल होने पर बोलेरो गाड़ी के संचालक को दी जा रही है हटाने की धमकी।

भागलपुर सुल्तानगंज के रेफरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ उषा कुमारी लगातार सुर्खियों में बनी रहती है । उसका एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है । जिसमें कमीशन खोरी का पैसा का लेन देन का मामला साफ सुनाई दे रहा है। इसका ऑडियो क्लिप का पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है । वहीं इस मामले में डॉक्टर उषा कुमारी फोन पर बातचीत कर रहे हैं बोलेरो गाड़ी के ऑनर कुमार सागर ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत रेफरल अस्पताल में बोलेरो गाड़ी का संचालन 3 साल से कर रहे हैं ।

प्रत्येक महीना 30 हजार रुपया रेफरल अस्पताल के द्वारा दिया जाता था । जिसमें रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ उषा कुमारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक चंदन कुमार लेखापाल सुजीत झा को कमिसन के तौर पर ₹6 हजार रुपया प्रतिमाह देते थे और ₹2 हजार रुपया गुप्त में स्वास्थ्य प्रबंधक चंदन कुमार अलग से लेते थे । टोटल ₹8 हजार प्रति माह एक बोलेरो गाड़ी से लिया जाता है। जिसमें राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में दो बोलेरो चलता है । और दोनों से 8-8 हजार रुपया प्रतिमाह लिया जाता है । वही दूसरी गाड़ी रवकेश कुमार का 6 साल से चल रहा है।

इसके अलावा कई ऐसे अस्पताल के फंड का पैसा मेरे अकाउंट पर मंगवा कर स्वास्थ्य प्रबंधक चंदन कुमार कैश लिया करता था । जब इस बातों को लेकर विरोध किया करते थे तब हमको फसाने तथा हटाने का धमकी दिया जाता था। जिसका खामिया इस ऑडियो क्लिप में सांफ़ सुनाई दे रहा है । साथ ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के बोलेरो गाड़ी का ऑनर रवकेश कुमार ने बताया कि हमारा गाड़ी 6 साल से चलता रहा है।

हम भी रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ उषा कुमारी स्वास्थ्य प्रबंधक चंदन कुमार लेखापाल सुजीत झा को प्रतिमाह ₹6 हजार रुपया एवं ₹2 हजार रुपया गुप्त स्वास्थ्य प्रबंधक चंदन कुमार को देते आ रहे हैं । जब इसका विरोध किया तो हमारी गाड़ी को स्वास्थ्य विभाग से बिना सूचना दिए हटाने की धमकी दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button