भागलपुर

हत्या के प्रयास में गोली मारने के दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।। Inquilabindia

नवगछिया। नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने पिसी कर बताया कि, बीतें वर्ष 19 सितंबर 2021 की रात्री नवगछिया थाना क्षेत्र के दादपुर रिंगबाँध पर एक सेंट्रिंग ठीकेदार बिहपुर के गौड़ीपुर निवासी मुरारी पंडित को अपराधियों द्वारा घर ढलाई करने की बात फ़ोन पर कहकर बुलाकर गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया था। गोली मुरारी पंडित के पैर में लगी, जिसके बाद किसी तरह जान बचाकर मुरारी भागे और खरीक थाना पहुंचे।

जिसके बाद पुलिस ने कांड में प्रयुक्त मोबाइल के आधार पर खरीक के दादपुर निवासी जगदेव यादव के पुत्र लवकुश कुमार को पूर्व में ही गिरफ्तार किया गया था। वही गिरफ्तार अपराधी लवकुश ने कांड को अंजाम देने की बात स्वीकारते हुए शामिल अन्य अपराधियों का नाम पुलिस को बताया था। जिसमे जमीनी विवाद में दो लाख में सुपारी देकर मुरारी की हत्या करने की बात सामने आई। वही अनुसंधान के क्रम में मैनुअल/वैज्ञानिक अनुसंधान में अन्य अपराधी बिहपुर लत्तीपुर के पटवारी यादव के पुत्र राजेश कुमार और गौड़ीपुर निवासी राम विलास मंडल के पुत्र आशीष कुमार उर्फ अमरेश मंडल को पुलिस ने सोमवार देर रात्रि उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

वही इस कांड के अन्य आरोपित गोपालपुर थाना के चपरघट निवासी वरुण यादव के पुत्र पीयूष कुमार ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुका है एवं फरार अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार राजेश और अमरेश दोनो कांड के मुख्य साजिशकर्ता हैं। दोनो से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। छापेमारी टीम में शामिल नवगछिया थाना बज्रा प्रभारी जयप्रकाश ठाकुर, एएसआई प्रभात कुमार, चंदन कुमार एवँ अन्य पुलिस बल शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button