भागलपुर

लोडेड देशी कट्टा, तीन जिंदा गोली, एक मोबाईल व चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार ।।

बसंत कुमार चौधरी/नवगछिया। बिहपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरीपुर-नरकटिया बहियार मे छापेमारी कर एक युवक को हथियार-गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक लत्तीपुर निवासी भगवान शर्मा के पुत्र प्रीतम कुमार बताया गया है। मामले में बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि विशेष सूचना पर पुलिस ने दियारा क्षेत्र में छापेमारी की गई।

इस दौरान गौड़ीपुर-नरकटिया बहियार में लाल रंग की बिना नम्बर प्लेट के एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पर सवार युवक को रोककर मोटरसाइकिल के कागजात की मांग की गई। साथ ही उसके कमर की तलासी ली गई। वही उसके कमर से एक लोडेड देशी कट्टा, तीन जिंदा गोली और एक एंड्रॉयड मोबाईल बरामद हुआ। वही मोटरसाइकिल के कागजात सत्यापन में चोरी की गाड़ी पाई गई। मौके से पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी का इतिहास पता किया जा रहा है। बताया कि बहियार में राहगीरों, किसानों से रंगदारी के लिए परेशान करना, लूट छिनतई आदि कांडो में भी उसकी भागेदारी रहती है। मामले को लेकर बिहपुर थाने में आर्म्स एक्ट व अन्य कांड दर्ज कर शनिवार के दिन युवक को मेडिकल जांच के बाद जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button