खेल

राज्य प्रतियोगिता के लिए नवगछिया बालक टीम मधुबनी रवाना ।। Inquilabindia

  • टीम की कमान मुकुल को बिहपुर के रेलवे मैदान पर नवगछिया पुलिस जिला बालक वर्ग बाल बैडमिंटन टीम का चयन किया गया।बिहार राज्य बाल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में मधुबनी जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा 29 से 31 दिसंबर तक महंत युगल नारायण उच्च माध्यमिक शम्भूआर मधुबनी में आयोजित होने वाली 28 वीं बिहार राज्य बालक बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप(बालक/बालिका) में भाग लेने वाली नवगछिया पुलिस जिला बालक वर्ग टीम की घोषणा कर दी गयी है।टीम की घोषणा करते हुए बाल बैडमिंटन संघ के राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि चयनित हुई बालक वर्ग की टीम इस प्रकार है: मुकुल कुमार(कप्तान),अंकित कुमार शर्मा(उपकप्ता )गुलशन कुमार,अमित कुमार,मु.सैफ अली,सूरज कुमार,आशीष कुमार,पुष्कर कुमार,अविनाश कुमार व अजीत कुमार हैं।
  • प्रशिक्षक- घनश्याम कुमार व प्रबंधक-रवि राहुल कुमार होगें।इससे पूर्व चयन प्रतियोगिता का उद्धघाटन सचिव ज्ञानदेव कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर के किया।वहीं जिला संघ के मुख्य संरक्षक सह बिहपुर विधायक ई.शैलेंद्र,उपाध्यक्ष रणजीत कुमार उर्फ श्रीहरि,मु.इरफान आलम,मो0 शमीम उर्फ मुन्ना,कोषाध्यक्ष रितेश दूबे,समाज सेवी उत्तम कुमार,जिप सदस्य मोइन राइन व जिप प्रतिनिधि चंदन चौधरी,अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार,राष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश कुमार साह,मुखिया मनोज लाल,पंसस अमन आनंद,बबलू कुमार मोदी,राकेश कुमार,मुकेश पोद्दार,कल्याण झा,शत्रुधन कुमार आदि ने राज्य चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button