भागलपुर

बिहपुर में हथियारबंद अपराधी प्रवीण उर्फ कारे गिरफ्तार, कई संगीन मामलों में था वांछित

बिहपुर दिनांक 23 मई 2025 को बिहपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लत्तीपुर रेलवे लाइन के पास से कुख्यात अपराधकर्मी प्रवीण कुमार उर्फ कारे को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

img 20250522 wa00106777155085350853240

पुलिस को शाम करीब 5:45 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि प्रवीण कुमार उर्फ कारे, हथियार से लैस होकर लत्तीपुर रेलवे लाइन के पास स्थित अपने बासा में संदिग्ध अवस्था में बैठा है। सूचना मिलते ही बिहपुर थाना की पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद हुआ।

इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या 129/25 दिनांक 23.05.25 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) ए / 26 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी प्रवीण कुमार उर्फ कारे, पिता पप्पु यादव, निवासी लत्तीपुर, जिला भागलपुर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बरामद सामान:

  • देशी कट्टा – 1
  • जिंदा कारतूस – 3
  • मोबाइल – 1

अपराधिक इतिहास:
गिरफ्तार अपराधी प्रवीण पर पहले भी कई संगीन मामले दर्ज हैं—

  1. बिहपुर थाना कांड संख्या 702/23 (दिनांक 15.11.23), धारा 364/365/511/34 भा.दं.वि.
  2. नदी थाना कांड संख्या 06/23 (दिनांक 11.03.23), धारा 302/120(बी)/34 भा.दं.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट

शराब और एनबीडब्लू मामले में भी कार्रवाई:
उसी दिन गोपालपुर थाना एवं एएलटीएफ टीम द्वारा एक अन्य छापेमारी में 1.5 लीटर विदेशी शराब और एक मोटरसाइकिल के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार:

  1. बबलू कुमार सिंह, पिता- सचिदानंद सिंह
  2. संतोष कुमार सिंह, पिता- बलराम सिंह
    (निवासी- कालंदीनगर, थाना गोपालपुर, जिला भागलपुर)

इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या 152/25, दिनांक 23.05.25, धारा 30ए बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के अंतर्गत मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

एनबीडब्लू वारंट पर गिरफ्तार:

  1. राकेश कुमार यादव उर्फ प्रमोद यादव, निवासी बभनगामा, थाना बिहपुर – GR नंबर 1780/01, मा. न्या. एसडीजेएम, कटिहार
  2. रंजीत मंडल, निवासी अभिया, थाना गोपालपुर – मा. न्या. जेएमएफसी, नवगछिया के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पुलिस की लगातार कार्रवाइयों से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button