भागलपुर

बीपीएल कोटे से नामांकन में धांधली को लेकर राजद छात्र संगठन ने किया पुतला दहन ।। Inquilabindia

बीपीएल कोटे से नामांकन में धांधली को लेकर राजद छात्र संगठन ने किया पुतला दहन

रिपोर्ट– श्यामानंद सिंह, भागलपुर

भागलपुर विश्वविद्यालय प्रशासन की तानाशाही नहीं चलेगी, ऐसा कुछ कहते दिखे आज राजद के छात्र संगठन के लोग साथ ही साथ अंग क्रांति सेना संगठन, ताजा मामला भागलपुर तिलकामांझी विश्वविद्यालय का है!
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में बीपीएल कोटे से छात्र-छात्राओं के नामांकन में धांधली को लेकर आज राजद छात्र संगठन ने टीएमबीयू के प्रशासनिक भवन में कुलपति का किया पुतला दहन, वहीं राजद छात्र संगठन के साथ साथ अंग क्रांति सेना ने भी इसका साथ दिया ! बताते चलें कि अंग क्रांति सेना ने नामांकन को लेकर पहले भी कई बार विश्वविद्यालय के इस रवैया को लेकर प्रदर्शन किया था ! गौरतलब हो की आज के इस हल्ला बोल प्रदर्शन वह पुतला दहन कार्यक्रम में राजद छात्र संगठनके लोगों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 3 वर्ष पहले मैनुअल से जो कार्य हो रहा था उस पर बीपीएल के छात्र का नामांकन होता था जब नामांकन की प्रक्रिया युवा महेश कंपनी को दे दी गई तो यह परेशानी छात्रों को झेलना पड़ रहा है ,उनका कहना है जब तक नामांकन प्रक्रिया सही तरीके से जमीनी स्तर पर नहीं उतर जाती है तब तक हमसभी आक्रोश प्रदर्शन करते रहेंगे! विश्वविद्यालय की तानाशाही अब नहीं चलने देंगे ,वही मीडिया से बात करते हुए शांतनु रावत पूर्व उन्मूलन छात्रसंघ अध्यक्ष भागलपुर ने कहा 2010 से ही अति बीपीएल छात्र के लिए दो सीट सुनिश्चित रहती थी वही विश्वविद्यालय ने कुछ वर्षों से उस कोटे को बंद कर दिया है, वह बीपीएल कोटा पुनः चालू हो इसके लिए राजद छात्र संगठन एवं अंग क्रांति सेना का जोरदार प्रदर्शन हुआ और साथ ही साथ कुलपति का पुतला भी दहन किया गया!!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button