भागलपुर

60वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित जवाहरलाल नेहरू

बिहपुर : सोमवार को बिहपुर कांग्रेस भवन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 60वीं पुण्यतिथि मनाई गई।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मु.इरफान आलम ने किया।इस मौके पर श्री आलम समेत उपस्थित कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक मोचर्स के उपाध्यक्ष मो.अतहर,बिहपुर विस युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आरीफ रजा,किशोर मंडल,जैनूल अंसारी,गुड्डू सिंह,मु.जावेद व अशद राही समेत अन्य कांग्रेसजनों ने भी अपने अपने उदगारों के द्वारा पंडित नेहरू के कृतित्व को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया।श्री आलम ने कहा कि 21वीं सदी के भारत की कल्पना पंडित नेहरू के योगदान के बिना नही की जा सकती है।पंडित नेहरू ने आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के तौर पर आधुनिक भारत का निर्माण करते हुए मतबूत आर्थिक,कृषि,शिक्षा,चिकित्सा व मतबूत औद्योगिक विकास किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button