भागलपुर

स्वतंत्रता सेनानी स्व नागेश्वर चौधरी सेन की 105 वर्षीय पत्नी का निधन ।। Inquilabindia

नवगछिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व नागेश्वर चौधरी सेन की पत्नी सुधा देवी (105) का बुधवार की शाम 5 बजे के करीब निधन हो गया। मृतका सुधा देवी नारायणपुर प्रखंड के सिंहपुर पश्चिम पंचायत के मौजमा गाँव मे अपने पौत्र शिक्षक ब्रजेश चौधरी के साथ रहती थीं। उम्र ढल जाने के बाद वे पिछले कुछ माह से बीमार चल रही थी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. नागेश्वर चौधरी सेन ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके परिवार में उनके तीन भाईयों ने भी स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाए थे। पति की मौत के बाद सुधा देवी पौत्र के साथ मौजमा गाँव मे रहती थीं। वे अपने पीछे पौत्र अमित चौधरी, बृजेश चौधरी, नरेश भारती, संजीत चौधरी, प्रपौत्र रिशु कुमार, अभय, अभिनव आदि को छोड़ गई। उनके निधन पर अशोक चौधरी, विजय बाबू, पंकज चौधरी, बबलु चौधरी, गौरव चौधरी, राजकुमार चौधरी, पैक्स नीलाभ चौधरी, हरीश चंद्र चौधरी उनके आवास पर पहुंचे औऱ शोक संवेदना व्यक्त किया। गुरुवार को सुलतानगंज अगुआनी गंगा घाट पर पूरे सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button