Uncategorizedभागलपुर

गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में कबड्डी एवं खोखो प्रतियोगिता का आयोजन ।। Inquilabindia

नवगछिया। मेजर ध्यानचंद जन्म दिवस (राष्ट्रीय खेल दिवस ) के अवसर पर सोमवार को गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर नवगछिया के प्रांगण में कबड्डी एवं खोखो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथि रामदेव यादव नवगछीया खेल संघ अध्यक्ष अवकाश प्राप्त व्याख्याता एवं मुख्य अतिथि घनश्याम प्रसाद नवगछिया जिला खेल संघ संयोजक भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ महासचिव राष्ट्रीय रेफरी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया।

अतिथि सम्मान में आचार्य चंद्रकांत झा एवं कौशल किशोर द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। खेल दिवस का मुख्य उद्देश्य रामदेव यादव ने भैया बहनों को बताया। श्री घनश्याम प्रसाद ने भी खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। आचार्य स्मृति एवं आचार्य अंकित ने स्कोरिंग, आचार्य अरुण कुमार टाइप का नाम कर रहे थे। इस अवसर पर भैया बहनों को पुरस्कार वितरण किया गया। खेल कि संपूर्ण प्रक्रिया खेल प्रमुख शिव शंकर शर्मा द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button