उत्तरप्रदेश

राज्य स्तरीय प्रेरणा पत्रिका में जिले के शिक्षक नवनीत शुक्ल को एकबार फिर मिला स्थान

राज्य स्तरीय प्रेरणा पत्रिका में जिले के शिक्षक नवनीत शुक्ल को एकबार फिर मिला स्थान

बेसिक शिक्षा विभाग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षकों के विचारों एवं कार्यों को सम्मिलित करते हुए प्रेरणा पत्रिका का प्रकाशन किया जाता है। इसबार मई-जून-जुलाई के प्रकाशित संयुक्तांक में जनपद फतेहपुर हसवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भैरवां द्वितीय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत नवनीत कुमार शुक्ल द्वारा लिखा गया लेख “शिक्षा के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी” को राज्य स्तर पर प्रेरणा पत्रिका में स्थान मिला है। शिक्षा में टेक्नोलॉजी पर आधारित यह लेख शिक्षकों एवं बच्चों के लिए उपयोगी है। इससे पूर्व जनवरी माह में प्रकाशित प्रेरणा पत्रिका में भी शिक्षक नवनीत शुक्ल को स्थान मिला था। लगातार दो बार प्रेरणा पत्रिका में व्यक्तिगत रूप से स्थान बनाकर जनपद का नाम रोशन करने वाले वह पहले शिक्षक हैं। इस उपलब्धि पर सहयोगियों एवं शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। नवनीत शुक्ल ने इससे पूर्व नवाचार स्वारूप बेसिक शिक्षा के उत्थान के लिए 3 पुस्तकों एवं 10 से अधिक नवाचारी पत्रिकाओं का सम्पादन तथा शैक्षिक वीडियो व वर्कशीट का निर्माण भी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button