भागलपुर

मुढ़ी के बोरे में छिपाकर ले जा रहे मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।। Inquilabindia

  • एक देशी मास्केट, एक देशी रिवाल्वर और दो जिंदा गोली बरामद, मोटरसाइकिल जप्त

नवगछिया। परबत्ता थाना पुलिस ने 24 सितंबर को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के कनकी टोला से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति को अबैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। नवगछिया एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव, एएसआई मुकुंद मुरारी एवं सशस्त्र बल के द्वारा कनकी टोला में छपेमारी कर मोटरसाइकिल सवार को रोका गया। मोटरसाइकिल सवार श्रवण कुमार पिता रामस्वरूप शर्मा और रविंद्र कुमार पिता अजनाथ मालाकार दोनों नारायणपुर के भवानीपुर ओपी क्षेत्र के मनोहरपुर गाँव का निवासी है।

वही तलासी के दौरान मुढ़ी के बोरी में एक देशी मास्केट तथा श्रवण कुमार के पॉकेट से दो जिंदा गोली बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों से पूछताछ में अहम जानकारी हासिल की है। वही गिरफ्तार दोंनो की निशानदेही पर कनकी टोला निवासी डोमी चौधरी के घर पर छापेमारी कर एक देशी रिवाल्वर बरामद किया गया। वही मौके से डोमी चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जप्त किया है। परबत्ता थाने में कांड दर्ज कर रविवार के दिन तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button