कार्यक्रम में उपस्थित हुए विहार प्रदेश अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष अरशद अली
संबाद सूत्र- बिहपुर, भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड में सोमवार को अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज के तत्वावधान में निकाले गए राहुल अखिलेश संदेश रथ बांका से भागलपुर के रास्ते बिहपुर के कोंग्रेस स्वराज आश्रम पहुंचा।ब्रह्मर्षि समाज के युवा अध्यक्ष प्रो डॉ शशिभूषण पांडे व बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव ने कहा, 26 अक्टूबर को पटना के सदाकत आश्रम में श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखा कर कांग्रेस संदेश रथ को रवाना किया था।

जो पटना, अरवल, औरंगाबाद, गया, नालंदा, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, जमुई, मुंगेर, बांका व भागलपुर होते हुए रविवार को बिहपुर पहुंचा। जहां गौरीपुर, सोनवर्षा, झंडापुर, जयरामपुर सहित कई गांवों का भ्रमण किया।यह संदेश रथ यात्रा 8 मार्च 2024 तक पूरे बिहार के ब्रह्मर्षि समाज सहित अन्य सभी वर्ग, सम्प्रदाय के लोगों के बीच जाएगा। ब्रह्मर्षि समाज सभी से अपील कर रहा है कि कांग्रेस से जुड़िये, कांग्रेस का साथ दीजिए।

डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस को मजबूत बनाइए। प्रदेश सचिव मनोज शर्मा ने कहा, भाजपा समाज में वैमनस्य फैला रही है। जब-जब चुनाव आता है, उसे राम मंदिर याद आता है.इसीलिए ब्रह्मर्षि समाज के अखिलेश प्रसाद सिंह को कांग्रेस को मजबूत करें। वही डॉ शशिभूषण पांडे ने कहा, भाजपा सत्ता में आने के लिए अक्षत और कार्ड बांट रही है। भाजपा से सावधान रहें. देश भर में महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, शिक्षा, स्वास्थ्य सत्ता में आते ही भूल जाती है.सत्ता में आने के लिए अयोध्या, बनारस, मथुरा याद आती है।

इसलिए इस तानाशाही सरकार को आगामी चुनाव में उखाड़ फेंके। कांग्रेस संदेश रथ सोमवार को भागलपुर जिला के बिहपुर से खगरिया जिला जाएगी।इस मौके पर विहार कोंग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेश के उपाध्यक्ष मोहम्मद अरशद अली, पूर्व बिहपुर कोंग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रोहित आनंद शुक्ला, प्रखंड कोंग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद इरफान आलम, सोनू ईश्वर, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आरिफ रजा, पंचायत समिति प्रतिनिधि व युवा कांग्रेस नेता मोहम्मद जावेद,वार्ड सदस्य जैनुल अंसारी, पूर्व युवा कांग्रेस विधानसभा सचिव मोहम्मद फिरोज, शिव शंकर चौधरी, मृत्युंजय मिश्रा, मोहम्मद तौफीक, मो दिलशान, आसिफ, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद अतहर,सहित अन्य कई कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।