Uncategorizedभागलपुर

विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में विभिन्न गांवों से 7 आरोपी हुए गिरफ्तार ।। Inquilabindia

श्रवण आकाश, खगड़िया

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र के पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 7 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। उक्त गिरफ्तारी पुलिस ने विभिन्न कांडों तथा वारेंट के आधार पर किया हैं। परबत्ता थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से परबत्ता पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैं। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने की हैं। उन्होंने बताया कि जानलेवा हमले समय संगीन मामलों के तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं गिरफ्तार आरोपी में नया गाँव गोढियासी के आयरन मंडल, चकप्रयाग के राजीव चौधरी, कन्हैया चक के राजकुमार राय शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया हैं। जबकि मड़ैया ओपी के मरैया से दहेज प्रताड़ना के मामले में मरैया पुलिस ने राजीव ठाकुर को गिरफ्तार किया हैं। इसकी पुष्टि ओपी प्रभारी विजय सहनी ने की हैं।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि दहेज प्रताड़ना मामले के फरार आरोपी अपने गांव में हैं। गुप्त सूचना पर राजीव ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया हैं। वहीं पसराहा पुलिस ने छापेमारी में तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैं। वहीं थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में संगीन मामले के आरोपी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि महद्दीपुर गांव के सौरभ कुमार को एक लड़की के अपहरण मामले में गिरफ्तार किया गया हैं। जबकि वारंट के आधार पर पुनौर गांव से घोलती शर्मा और बीडीओ शर्मा को गिरफ्तार किया हैं। थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button