भागलपुर

मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड के खड़िया गॉव में सीओ द्वारा बाय जबरन नापी करने का किया गया प्रयास। जमीन मालिक ने किया हंगामा।

मुंगेर जिला के बरियारपुर प्रखंड के अन्तर्गत खड़िया गांव में जमीन विवाद को लेकर अंचल के द्वारा बाय जबरन नापी करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं इस मामले में जमीन मालिक के पौत्र अनुपम कुमार पिता स्वर्गीय सुबुकलाल मंडल ने बताया कि 38 डिसमिल हमारा जमीन 20 डिसमिल जमीन नापी के अंचल के द्वारा सरकारी अमीन को भेज कर नापी बाय जबरन कराया जा रहा है। जबकि इस जमीन पर 1952 ईस्वी में हमारे दादा बुलो मंडल दादी सारो देवी के नाम से पुश्तैनी जमीन है । जो कि राजा साहब के मंत्री तेज नारायण मिश्र से पूर्वजों द्वारा लिया गया था। साथ ही 18 डिसमिल बाबू भदेव मंडल राजा साहेब के सिपाही के द्वारा जमीन खरीदा गया था। वही बाबू भदेव मंडल के पुत्र कमलेश्वरी मंडल ने 38 डिसमिल जमीन 1956 ई में रूपम चौधरी , बुद्धि मति देवी पति स्वगीय मोतीलाल साह, सहेंद्र मंडल, विपिन मंडल पिता मुसहरु मंडल को लिख दिया है। इस मामले को लेकर एसडीएम कोर्ट में केस चल रहा हैं। जिसका केस नम्बर 126/2019 में किया गया है।इस सारा मामले को लेकर सीओ ओमप्रकाश स्वर्णकार एवं एएसपी, डीएम, कमिश्नर को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया गया है।साथ ही बताया जा रहा है कि विपक्षी पार्टी के द्वारा पैसा लेन देन कर नापी कराने का प्रयास सीओ अंचल द्वारा किया जा रहा है । तब पर भी अंचलाधिकारी ने बायजबरण नापी करने के लिए अमिन को दल बल के साथ जमीन पर पहुँच कर नापी कराने का प्रयास किया जा रहा है। जमीन मालिक जब इसका विरोध व हंगामा करने पर अमीन ने सीओ से मिलकर सिबिल कोर्ट में केस दर्ज करने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button