भागलपुर

सुलतानगंज में एक बार फिर शुरू हुआ गंगा से अवैध मिट्टी का खनन !! INQUILABINDIA

स्थानीय पुलिस की मिलिभगत से हो रही अबैध बालु की खनन।

भागलपुर सुलतानगंज में गंगा के मिट्टी का अवैध रूप से खनन का मामला फिर से जोर पकड़ लिया है। बताते चलें कि थाना तथा बिचौलियों की मिली भगत से दबंगों द्वारा गंगा का मिट्टी कटाव कर अवैध रूप से मनमाने दामों पर बेचा जा रहा है। बता दें कि पूर्व में भी अवैध रूप से गंगा मिट्टी का उठाव दबंगों द्वारा किया जा रहा था जिस पर डीएसपी डॉ गौरव कुमार तथा एसआई अशोक सिंह के द्वारा हर तरह से नकेल कसा गया था। लेकिन एक बार फिर बिचौलिया तथा स्थानीय प्रशासन की मिली भगत से गंगा मिट्टी का उठाव अवैध रूप से किया जा रहा है। जबकि मिट्टी की ढूलाई स्थानीय थाना सुलतानगंज के सामने से जयनगर से रात दिन अबैध मिट्टी की ढूलाई किया जा रहा है ।इसके बावजूद स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा ।जिससे घरों में अबैध मिट्टी, बालु का धुल कन उड़कर घर में प्रवेश होने से एक नई बिमारी का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की थाना की मिली भगत से दबंगों द्वारा गंगा मिट्टी का अबैध बालु की कटाई हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button