भागलपुर

अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से मां बेटा घायल स्थानीय अस्पताल में इलाजरत ।।

अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से मां बेटा घायल स्थानीय अस्पताल में इलाजरत ।।

परबत्ता थाना क्षेत्र के महेशखुंट अगुवानी पथ पर के रहिमपुर मोर पर सड़क दुघर्टना में एक महिला को जख्मी होने का समाचार हैं। जबकि वहीं ज़ख्मी महिला की पहचान जानकीचक गांव के कैलाश यादव की पत्नी रंजु देवी उर्फ अर्चना के रूप में हुई है। घटनाक्रम के उपरांत मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के सहयोग से प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी परबत्ता लाया गया, जहां मौजूद चिकित्सक डॉ हरिनंदन शर्मा ने द्वारा खबर संकलन तक प्राथमिक उपचार की जा रही थी।

वहीं पुछताछ में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों बिट्टू मिश्रा, प्रशांत सुमन ने बताया कि उक्त लिखित घायल महिला सोमवार को मोटरसाइकिल पर सवार हो अपनी नैहर मानसी प्रखंड के राजाजान गांव से ससुराल जानकीचक आ रही थी, कि सामने से अनियंत्रित वाहन का शिकार हो घायल हो गईं। जिसके बाद स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रही हैं। इतना हीं नहीं वहीं मोटरसाइकिल चालक जख्मी महिला के पुत्र रोहित कुमार को भी चोटें लगी हुई हैं, जो खतरे से बाहर हैं। वहीं पुछताछ में रोहित कुमार ने भी बताया कि मैं अपनी मम्मी के साथ नानी घर राजाजान गांव से अपना घर जानकीचक आ रहे थे कि अचानक रहिमपुर मोर पर एक अनियंत्रित वाहन ने ठोकर मार फरार हो गया। जिसके बाद इलाज करा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button